Run, Bottle! Run! एक आर्केड खेल है इस खेल में आप एक कांच की बोतल की भूमिका निभाते हैं जिसके अंदर एक संदेश मौजूद है। खेल का लक्ष्य, बोतल को दूर तक पहुंचाना है।
शुरूआत में Run, Bottle! Run! के कंट्रॉल काफी भ्रामक नज़र आते हैं। जब बोतल पानी के सतह तक पहुंचती है तब वह हवा से भर जाती है, फिर स्क्रीन पर टैप करने पर हवा बाहर निकल जाती है और बोतल थोड़ी सी पानी में डूब जाती है। अगर आप बोतल को एक ताल में डूबाते हैं, तब बोतल को पानी से छलांग लगवा सकते हैं और उसे और थोड़ा आगे ले जा सकते हैं।
खेल के दौरान, आप कई चीजों का सामना करेंगे। Run, Bottle! Run! खेल में होने वाली अजीब चीजें इसका बेहतरीन हिस्सा है: आपको एक विशाल मछली निंगल सकती है, रॉकेट का सामना करना पड़ सकता है, सबमरीन में जाना पड़ सकता है और काफी कुछ इस खेल में मौजूद है।
Run, Bottle! Run! एक सरल और मजेदार खेल है। जिसमें अनलॉक करने के लिए कई सारी चीजें मौजूद हैं। इसमें सुंदर वीडियो शैली मौजूद है। समय व्यतीत करने के लिए यह खेल एकदम सही है।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 2.3, 2.3.1, 2.3.2 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
Run, Bottle! Run! के बारे में अभी तक कोई राय नहीं है। पहले व्यक्ति बनो! टिप्पणी